DecorKraft
  • Home
  • Blog
    • Home Interiors
  • हिन्दी
    • गृह सज्जा
    • डेकोरेशन टिप्स
  • About
  • Contact Us
Select Page

डेकोरक्राफ्ट हिन्दी

Home / Hindi / डेकोरेशन टिप्स / छोटे घर को बड़ा दिखाने के 15 स्मार्ट डेकोरेशन टिप्स

छोटे घर को बड़ा दिखाने के 15 स्मार्ट डेकोरेशन टिप्स

Dec 30, 2025 | 0 comments

भारत में ज़्यादातर लोग आजकल छोटे फ्लैट या कॉम्पैक्ट घरों में रहते हैं। लेकिन सच यह है कि घर छोटा नहीं लगता, सजावट गलत हो तो लगता है। अच्छी बात यह है कि कुछ स्मार्ट डेकोरेशन टिप्स अपनाकर आप अपने छोटे घर को भी खुला, ब्राइट और बड़ा दिखा सकते हैं — वो भी बिना ज़्यादा खर्च के। तो चलिए जानते हैं छोटे घर को बड़ा दिखाने के 15 आसान और काम के तरीके:

छोटे घर को बड़ा दिखाने के तरीके

1. हल्के रंगों का जादू समझिए

हल्के रंग जैसे: सफेद, क्रीम, हल्का ग्रे, पेस्टल ब्लू, कमरे को खुला और बड़ा दिखाते हैं। सफेद रंग रोशनी को 80% तक रिफ्लेक्ट करता है, इसलिए कमरा बड़ा लगता है। हमेशा छोटे घर के लिए सही रंग का चुनाव करें, हल्के रंग छोटे घरो के लिए सबसे बेहतर चुनाव है।

2. ज्यादा फर्नीचर = कम जगह

छोटे घर में हर चीज़ भर देना सबसे बड़ी गलती होती है। सिर्फ ज़रूरत का फर्नीचर रखें, पतला और हल्का डिज़ाइन चुनें, कम फर्नीचर = ज्यादा स्पेस। बेकार का फर्नीचर आपके घर के स्पेस को भर देगा और ये घर को छोटा दिखाता है। इसलिए हमेशा सही और ज़रूरत का फर्नीचर ही रखे।

3. मल्टी-पर्पज़ फर्नीचर अपनाएं

एक चीज़, कई काम — यही स्मार्ट डेकोरेशन है। आजकल बाज़ार मल्टी-पर्पज फर्नीचर से भरा पड़ा है, जो आप आसानी से और कम बजट में खरीद सकते है। ये आपके पैसे भी बचाएगा और आप के घर को बड़ा भी दिखायेगा। जैसे: स्टोरेज वाला बेड, सोफा-कम-बेड, फोल्डिंग डाइनिंग टेबल, आदि।

4. शीशा लगाइए, जगह बढ़ाइए

छोटा घर बड़ा दिखाने का सबसे आसान तरीका है, मिरर। मिरर रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है और यह कमरे को दोगुना बड़ा कर देगा है, बस सही शीशा और सही जगह पर लगा हो। खिड़की के सामने एक खूबसूरत सा शीशा लगा कर देखे, आपको इसके फायेदे नजर आयेंगे।

5. रोशनी सही होगी तो घर बड़ा लगेगा

अंधेरा घर हमेशा छोटा लगता है, घर को हमेशा रौशनी से जगमगाते रहना चाहिए। छोटे घर के लिए LED लाइट, वॉल लाइट, सीलिंग लाइट, का सही कॉम्बिनेशन रखें। लाइट्स आपके घर में चार चाँद लगा देगी। जरुरी नही कि आप कोई महंगी लाइट का प्रयोग करे, बजट में बहुत आप्शन स्टोर और ऑनलाइन उपलब्ध है, बस आपको अपने घर के लिए बेस्ट को चुनना है।

6. फर्श को खाली रखें

फर्श पर ज्यादा सामान होगा तो घर भरा-भरा लगेगा। फालतू स्टूल हटाएं, छोटे टेबल कम रखें, जितना फर्श दिखेगा, घर उतना बड़ा लगेगा। फर्श पर दूर तक नज़र जानी चाहिए, तभी आपका घर दूर तक दिखेगा।

7. पर्दे लंबे और हल्के रखें

छोटे पर्दे कमरे को छोटा दिखाते हैं। सीलिंग से लेकर फर्श तक लंबे पर्दे रखे, साथ ही हल्के रंग का प्रयोग करें, हल्के और बड़े पर्दे, कमरे की ऊँचाई को बढ़ाते हैं। इसलिए पर्दों का साइज़ और रंग दोनों ही महत्वपूर्ण है।

8. दीवारों का सही इस्तेमाल करें

फर्श पर नहीं, दीवारों पर स्टोरेज बनाएं। फर्श पर बने स्टोरेज फर्श को छिपा देंगे, जिससे घर काफी छोटा और भरा-भरा लगता है। सही स्जैटोरेज का प्रयोग करें जैसे, फ्लोटिंग शेल्फ, वॉल माउंटेड टीवी आदि।

9. एक Accent Wall काफी है

पूरा घर रंगीन करने की ज़रूरत नहीं, यह आपके घर को छोटा बना देगा। केवल एक दीवार पर टेक्सचर या गहरा रंग रखे, बाकी दीवारें हल्की रखे, इससे घर स्टाइलिश भी लगेगा और भरा-भरा भी नहीं लगेगा।

10. छोटे लेकिन सही डेकोर पीस चुनें

बड़े शोपीस छोटे घर में भारी लगते हैं। मिनिमल और सिंपल शोपीस रखे वो भी जितना जरुरी हो उतना ही रखे, कम, लेकिन सुंदर। मिनिमल डेकोर वाले घर ज़्यादा शांत और खूबसूरत लगते हैं।

छोटे घर को बड़ा दिखाने के तरीके

11. ग्लास और कांच का कमाल

ग्लास भी एक अच्छा आप्शन है हमारे घर को बड़ा दिखने के लिए। ग्लास टेबल और ट्रांसपेरेंट चीज़ें जगह को खुला दिखाती हैं। मार्केट में ग्लास के बहुत से आइटम उपलब्ध है, बस खरीद लाइए।

12. ओपन लेआउट अपनाएं

घर को जितना हो सके ओपन रखे, क्योंकि घर जितना ओपन होगा उतना ही बड़ा दिखेगा। किचन और लिविंग को अलग न करें, भारी पार्टिशन हटाएं, अगर जरूरी न हो तो पार्टीशन न लगाये। मार्केट में बहुत से हल्के पार्टीशन भी उपलब्ध है, आप उन्हें भी प्रयोग कर सकते है।

13. एक जैसा फर्श रखें

हर कमरे में अलग फर्श घर को पार्ट में डिवाइड कर देता है। एक ही टाइल और एक ही फ्लोरिंग कराएँ, पूरा घर बड़ा दिखेगा।

14. अव्यवस्था सबसे बड़ा दुश्मन है

जितना साफ घर होगा, उतना बड़ा लगेगा। घर में से गैर-ज़रूरी चीज़ें हटाएं। घर में वही चीजे रखें जिनकी जरुरत हो। अगर एक्स्ट्रा चीजे हैं तो उन्हें स्टोर रूम में रखे। घर में साफ़ सफाई रखे।

15. छोटे पौधे लगाएं

पौधे घर को फ्रेश, जीवंत और खुला बनाते हैं। इसलिए पौधे घर के लिए बहुत जरुरी है। सही पौधो का चुनाव करें| ज्यादा बड़े पौधो और पॉट का प्रयोग न करें। पौधे जरुर लगाये। अगर असली पौधे नहीं लगा सकते तो आर्टिफीसियल पौधे भी लगा सकते है।

निष्कर्ष

छोटा घर होना कोई समस्या नहीं है। समस्या है गलत प्लानिंग और गलत सजावट। अगर आप ऊपर दिए गए छोटे घर को बड़ा दिखाने के टिप्स अपनाते हैं, तो आपका घर भी बड़ा दिखेगा। ऐसे ही आसान और काम के घर सजाने के टिप्स हिंदी में पढ़ने के लिए DecorKraft.com से जुड़े रहें।

छोटे घर को बड़ा दिखाने के तरीके, छोटे घर की सजावट, कम बजट में घर सजाना, small home decoration tips hindi, Indian home decor ideas

  • Follow
  • Follow
  • Follow

0 Comments

Submit a Comment Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रकाशित लेख

घर में छोटे बदलाव से कैसे बड़ा असर डालते हैं?

श्रेणियाँ

गृह सज्जा

डेकोरेशन टिप्स

सोशल मीडिया पर फॉलो करें

  • Follow
  • Follow
  • Follow

About Us

Your content goes here. Edit or remove this text inline or in the module Content settings. You can also style every aspect of this content in the module Design settings and even apply custom CSS to this text in the module Advanced settings.

Quick Link

Home

About Us

Resources

Guide

Best Products

Contact

Categories

Peel & Stick Walls

Rent-Friendly Hacks

Balcony Makeovers

DIY Decor Projects

Follow at Social

Home

About Us

Resources

Guide

Best Products

Contact

© 2025 DecorKraft.com – All Rights Reserved

Website design and development by Exrix